डॉक्टर के साथ तमिलनाडु में गैंग रेप: बिहार की रहने वाली है लड़की, श्मशान घाट पर ले जाकर लूट और मारपीट भी की

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार की बेटी के साथ तमिलनाडु के वेल्लोर में एक शर्मनाक घटना घटी। जिसके कारण वह बिहार आ गई। लड़की के साथ चाकू की नोंक पर गैंगरेप किया गया है। लड़की पेशे से डॉक्टर है। जानकारी के मुताबिक घटना के दिन लड़की मूवी देखकर अपने दोस्तों के फिल्म देखकर लौट रही थी। इस दौरान ही कुल 6 लोगों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो नाबालिग हैं।

पुलिस ने कहा कि फिल्म देखकर देखने के दौरान यह हादसा हुआ। रात ज्यादा हो जाने के कारण लड़की ने एक शेयर ऑटो रिक्शॉ लिया था। जिसमें 4 युवक पहले से सवार थे। लड़की ने ऑटो वाले को अस्पताल चलने को कहा जहां वह कार्यरत थी। लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद ऑटो वाले ने डायरेक्शन बदल दी। लड़की को समझ में आया तो उसने पूछा कि ऐसा क्यों किया।

ऑटो वाले ने बोला कि रात के कारण वो वाला रूट बंद हो जाता। इसलिए इधर से जा रहे। कुछ दूर जाने के बाद श्मशाम घाट के पास सुनसान जगह पर ऑटो रोका और सबने मिलकर लड़की के साथ रेप किया। पहले तो पांच लोगों मे मारपीट भी की। उसका चैन और पास में रखे पैसे भी छीन लिए। लड़की के साथ चाकू की नोंक पर रेप किया गया। जिसके बाद वह बिहार आ गई। यहां आने के बाद उसने ऑनलाइन केस दर्ज किया। जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share This Article