News PR Live
आवाज जनता की

बिहार की हवा आज भी ‘बहुत खराब’… झारखंड के कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में पटना समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आने की संभावना है। वहीं झारखंड में भी सुबह में कोहरा और धुंध के बाद मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम शुष्क बना है।

राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में कोहरे और धुंध का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों और चौक-चौराहों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके अलावा गरीबों के बीच कंबल वितरण का काम भी शुरू हो गया है। वहीं बिहार की अपेक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना समेत अन्य जिलों के तापमान में गिरावट
पटना का न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में गया राज्य का सबसे ठंड शहर रहा, गया में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 15.0 और भागलपुर का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के कुछ जिलों को छोड़ कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

डालटनगंज में न्यूनतम तापमान सबसे कम
झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस भी डालटनगंज में ही दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 11.0, जमशेदपुर का 12.7, बोकारो का 11.1, देवघर का 12.7, गिरिडीह का 12.6, गुमला का 9.7 डिग्री और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
विंटर में भी सनस्‍क्रीन

बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत
डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव काफी खतरनाक होता है। मौसम में बदलाव का सेहत पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गाें को तड़के सुबह कहीं निकलने से बचना चाहिए। बाहर निकलने पर गर्म कपड़े जरूर पहने या साथ में रखे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.