ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद संभालेंगे एक और पद, योजना एवं विकास विभाग की अधिसूचना जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार सरकार ने ऊर्जा मंत्री सह योजना एवं विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद को एक नया जिम्मा सौंपा है। बिजेंद्र प्रसाद यादव को बिहार राज्य योजना पर्षद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीतीश कैबिनेट द्वारा यह नियुक्ति आगामी आदेश तक की गई है। इसके अलावा अशोक कुमार मिश्रा को बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य आधारभूत संरचना क्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है। जिसकी अधिसूचना योजना एवं विकास विभाग की ओर से जारी की गई है।

बता दें कि दोनों पदों की नियुक्ति आगामी आदेश या 3 वर्षों के लिए की गई है। इसके पहले पूर्व मुख्य सचिव जी.एस.कंग बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष थे। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसी बाहरी व्यक्ति की जगह विभाग के मंत्री को ही यह जिम्मेदारी दे दी है।

Share This Article