News PR Live
आवाज जनता की

अज्ञात वाहन से टकराया बाइक, भाई बहन गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए कराया गया भर्ती, हालत नाजुक

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी. जिससे दोनो भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और दोनो को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाए। मगर वहां उनकी स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने दोनो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, और उन्हे सदर अस्पताल लाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

इधर मौके का फायदा उठाकर हादसे के बाद वाहन का चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। घायल भाई-बहन की पहचान रफीगंज के सनोज कुमार एवं अनु कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों भाई बहन बाइक से रफीगंज से दाउदनगर के लिए चले थे। लेकिन देवकली गांव के समीप हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.