पटना में दिन-दहाड़े बाइक चोरी: जन्मदिन मनाने अपाचे से घर जाने वाले थे पीड़ित, बैग लेने अंदर गए तबतक चोर ने कर दिया खेला, CCTV में कैद वारदात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नं 6 स्थित एक घर के बाहर से अपाचे बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बाइक के मालिक सुमित कुमार वर्मा ने अपने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। आज उनका जन्मदिन था तो उन्होंने अपने दूसरे घर पालीगंज जाने के लिए बाइक बाहर निकाली थी। जिसके बाद चंद मिनट के लिए ही वह अपना बैग लेने घर के अंदर गए। तभी एक चोर ने आकर बाइक के साथ छेड़छाड़ की और उसे लेकर निकलते बना। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही।

जानकारी के मुताबिक सुमित कुमार वर्मा पिता सुनील वर्मा पालीगंज के रहने वाले हैं। वह इंद्रपुरी रोड नं 6 में किराये के मकान में रहते हैं। आज उनका जन्मदिवस था। वह अपने परिवार के साथ इसे मनाने जाने वाले थे। इसलिए उन्होंने घर के अंदर से बाहर बाइक लगाई थी। जिससे वह पालीगंज जाने वाले थे। इस दौरान जैसे ही वह बैग लेने अंदर घुसे। चोर वहां पहुंचा और बाइक लेकर गायब हो गया। कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सफेद शर्ट पहने एक लड़का बाइक के पास पहुंचता है। इधर उधर देखता है। बाइक के लॉक पर एक दो हाथ मारते दिखता था. वह फिर से उसी तरह मारता है और बाइक को तुरंत अनलॉक कर देता है।

वहीं बैग लेकर करीब 10.30 बजे जब वे घर से बाहर निकले। तो उन्होंने देखा कि बाइक सड़क पर नहीं है। उन्होंने आसपास बाइक को खूब ढूंढ़ा लेकिन उसे नहीं मिली। उन्होंने लोगों से भी पूछताछ की। किसी ने कुछ नहीं देखा। जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है। बता दें कि बाइक TVS APACHE है जिसका नंबर BR01EH 8735 है। पुलिस ने फिलहाल बाइक चोरी के मामले को दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Share This Article