मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर हैप्पी बर्थ डे, परिवार ने अपने 5 साल बच्चे का पुल पर मनाया जन्मदिन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आप अपने बच्चो का बर्थडे पार्टी कहां मानते है । घर में, क्लब में, होटल में, पार्क में, मगर क्या आपने सुना है की कोई परिवार अपने बच्चे के बर्थडे पार्टी को यादगार बनाने के लिए किसी ब्रिज पर बर्थडे पार्टी मनाए। नहीं तो आज हम बताते है की कैसे एक परिवार ने मुंगेर गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल के ऊपर पूरे परिवार के साथ अपने बच्चे का जन्मदिन मनाया और पार्टी की।

मुंगेर पुल का क्रेज लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। कल तक यहां लोग सेल्फी लेने, सैर सपाटा के लिए पहुंचते थे। लेकिन रविवार को एक दंपत्ति अपने पांच वर्षीय पुत्र का जन्मदिन मनाने परिजनों के साथ पुल पर पहुंचे। जो वहां से गुजरने वालों के ले कौतूहल का विषय बना रहा। लोग नये तरीके से मनाये जा रहे जन्मदिन को एक बार देखने के लिए जरूर रूक गये। जानकारी के अनुसार शहर के लल्लूपोखर अड़गरा रोड निवासी एक्स नेवी मेन कर्ण कुमार अपनी पत्नी रीना देवी पूरे परिवार के साथ पुल पर अपने 5 वर्षीय पुत्र वीराज कुमार का जन्मदिन मनाने पहुंचे। 25 से 30  की संख्या में परिजन वहां पहुंचे। बाइक के सीट पर केक को रखा गया।  और बालक को बर्थ डे ब्याय के रूप में तैयार किया गया था। बालक ने पुल पर ही कैंडल जला  केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। जिसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गयी। राहगीर कहने लगा कि ऐसा भी जन्मदिन होता है। ताम-झाम से दूर महंगे रेस्टोरेंट को छोड़ कर इस पुल पर यादगार जन्मदिन मनाया गया।  बर्थ डे ब्याय की मां रीमा देवी ने बताया कि पिछले तीन सालों से वह अपने बच्चे का जन्मदिन अलग-अलग राज्यों में किसी प्रसिद्ध स्थल पर पहुंच कर मनाती आ रही है। बच्चे का तीसरा बर्थडे पार्टी मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया तो चौथा बर्थडे पार्टी चेन्नई।  इस बार तो हमने अपने पुत्र का पांचवा जन्मदिन सपनों को पूरा करने वाले पुल पर मना कर यादगार किया। पिता करण कुमार ने बताया कि बचपन से ही मैंने सपना संयोज कर रखा था कि कब पुल बनेगा। आज पुल का सपना पूरा हुआ तो मैंने अपने बेटे के जन्मदिन को यहां मना कर अपनी खुशी का इजहार किया। क्योंकि यह पुल मुंगेर के विकास का पुल साबित होने वाला है। इधर इस अलग अंदाज में मनाये जा रहे जन्मदिन को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गयी।

मुंगेर से मो.इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article