भाजपा विधायक डॉ. रविंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

PR Desk
By PR Desk

जमुईः रविवार को जिले के सिमुलतला+2 विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाझा विधानसभा के विधायक ने बैठक की। इस दौरान झाझा विधानसभा के विधायक डॉ. रविंद्र यादव ने कहा कि अनुशासन संगठन की नीव है, झाझा भाजपा के सभी सिपाही अनुशासित है। उन्होंने संगठन की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पूर्व स्थानीय पत्रकारों को बताया कि बैठक में कोरोना महामारी से बचाव पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि थोड़ी-थोड़ी जागरूकता के माध्यम से संभव है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मुहाने पर आ खड़ा है, संगठन को मजबूती देते हुए चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बिहार एवं भारत सरकार के लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा के नीतियों का विस्तार पूर्वक जानकारी कार्यकर्ताओं को देकर जन-जन तक पहुंचाने के लिए बताया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आई थी। जिसका समाधान एक-एक कर किया।

एक प्रश्न के जवाब में डा. यादव ने कहा कि झाझा पूर्ण अनुमंडल, सिमुलतला प्रखंड के लिए मैंने अपनी आवाज हमेशा मजबूत की है। उन्होंने जानकारी दी कि उनके द्वारा जो विकास का खाका खींचा गया है, उसकी एक पुस्तक बनाई गई है। पुस्तक में सारे विकास कार्यों का जिक्र हैं। बैठक में वयोवृद्ध चांदो यादव, अजीत सिंह, दरोगी यादव, घनश्याम बरनवाल, विनोद साह, उत्तम सिंह, अजीत कुशवाहा, इंद्रदेव यादव, वैभव कुमार प्रजापति, बैद्यनाथ ठाकुर, ज्योतिष कुमार पंडा, मनोरंजन प्रसाद, आदित्य सिंह, नरेश यादव, जगदीश यादव, ब्रह्मदेव यादव, शशिभूषण सिंह, सुभाष सिंह, अर्जुन यादव आदि के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Share This Article