News PR Live
आवाज जनता की

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का हुआ निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कोरोना वायरस के चपेट में आये लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं इसी बीच उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। सुरेंद्र सिंह जीना कोरोना संक्रमित थे जिसके बाद उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।

आपको बता दे की 50 वर्षीय विधायक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सॉल्ट निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार से विधायक थे।। उनके निधन के कुछ ही दिन पहले उनकी पत्नी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

सल्ट से भाजपा विधायकसुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा, “जीना हमारे युवा, ऊर्जावान और योग्य कार्यकर्त्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।”

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।
महामारी शुरू होने के बाद से राज्य में 1,080 मौतों की रिपोर्ट के साथ उत्तराखंड में 66,000 से अधिक सकारात्मक कोरोनोवायरस मामले देखे गए हैं।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.