भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की बैठक, MLC चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल मुंगेर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने घटक दलों के कार्यकर्ता एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ एमएलसी चुनाव को लेकर जैन धर्मशाला में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने किया।

बैठक में संजय जायसवाल ने कहा कि NDA के उम्मीदवार संजय प्रसाद को भारी बहुमत से जिताना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। साथ ही साथ उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि एक-एक कीमती मत संजय प्रसाद को मिले। संजय प्रसाद बेहतर उम्मीदवार है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की जदयू, लोजपा पारस गुट और भाजपा के द्वारा 24 सीटों को जीतने का लक्ष्य है।  वहीं बैठक में भाजपा और जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुंगेर से मो.इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article