बिहार में बीजेपी का “ऑपरेशन फिनिश नीतीश ” हुआ संपन्न: रोहिणी आचार्य

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 30 मार्च। बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख Lalu Prasad Yadav की बेटी Rohini Acharya ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के एमएलसी पद से इस्तीफे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिय साइट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है- ”चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार .. बिहार में बीजेपी का “ऑपरेशन फिनिश नीतीश ” संपन्न हुआ। अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया .. चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गई और चला गया हाथ से बिहार .. समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चीत्कार ..।”

इधर, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच तथ्य यह है कि नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, वे 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। संवैधानिक प्रावधानों के तहत किसी व्यक्ति को एक साथ दो सदनों की सदस्यता रखने की अनुमति नहीं होती, इसलिए उन्हें 14 दिनों के भीतर एमएलसी पद छोड़ना अनिवार्य था। तय समय सीमा खत्म होने से पहले उन्होंने औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस इस्तीफे का उनके मुख्यमंत्री पद पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वे अपने पद पर बने रहेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी क्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता Nitin Nabin ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया है। वे भी हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं और नियमों के अनुसार उन्हें भी अपनी पूर्व सदस्यता छोड़नी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार, बिहार से चुने गए नए राज्यसभा सांसदों के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शपथ लेने की संभावना है। इस बीच, विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच बयानबाज़ी ने राज्य की राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article