कटिहार में नाव हादसा, बरारी नदी में नाव पलटने से 5 लोग लापता, 2 का शव मिला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के कटिहार से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है। जिले के बरारी नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों के लापता होने की खबर है। जबकि दो लोग किसी तरह तैरकर किसी तरह जान बचा ली। हादसा पासवान टोली के मरघिया के पास हुआ है। नाव हादसे के बाद लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है ये सभी लोग मजदूरी करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच बरारी नदी में नाव अनियंत्रित हो कर पलट गया। नाव पर कुल 9 लोग सवार थे। दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें तीन महिला और एक बच्चा भी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गोताखोरों की मदद से 2 लोगों की शव बरामद कर लिया गया है। जिन लोगों की शव मिला है उनकी पहचान महेश पासवान की पत्नी उमा और दिनेश पासवान की पुत्री रूबी के रूप में हुई है। इसके अलावा शकील पिता इफ्तेखार आलम, कुंती देवी पति महेश पासवान, बबीता कुमारी पिता जगदीश पासवान, दुखन पासवान पिता स्व रामौतार पासवान और रूचि कुमारी पिता दुखन पासवान लापता है। फिलहाल इन सभी की तलाश जारी है।

इधर, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।

Share This Article