खगड़िया में नाव हादसा : 15 महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया, एक महिला लापता, नाव पर सवार थे 16 लोग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  खगड़िया में एक बड़ा हादसा टल गया। परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के दुधैला गांव के समीप गंगा घाट पर नाव हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि 15 महिला और एक पुरुष को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक महिला अभी लापता है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार नाव पर 16 महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। एक महिला को छोड़कर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता महिला को खोजने का प्रयास किया जा रहा। इस काम में एसडीआरएप की टीम भी जुट गई है।

Share This Article