कटिहार में पलटी नाव, 12 मजदूर और किसान थे सवार,तीन लोग लापता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार के मनिहारी के हटकोल गंगा घाट पर रविवार को सुबह गंगा नदी में नाव पलट गई,बताया जाता है कि 12 मजदूर और किसान सवार थे सभी आम दिनों की तरह दियारा क्षेत्र परवल की खेती करने अपने खेत काम मे जा रहे थे। घटना में स्थानीय लोग 3 लोगो के लापता होने की बात कह रहे हैं। वही एसडीएम ने बताया जाता है कि नाव में 2 बच्ची नेहा कुमारी और लवली कुमारी लापता हुई है ।

घटना के बाद एसडीओ सहित सभी अधिकारी घटना स्थल केवाला घाट के पास हटकोल के निकट दियारा पहुंचे और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर ममिहरी विधायक मनोहर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और जांच की मांग की हैं उनहोने कहा कि उत्तरवाहिनी केवाला घाट के पास नाव अनियंत्रित होकर पलटी है सभी लोग पलवल की खेती के लिए जा रहे थें। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article