बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत फिर एक बार विवादों में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर न्यायालय में परिवाद दायर

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत फिर सोशल मीडिया को लेकर एक बार विवादों में फंस गई है। कंगना राणावत ने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की चुनावी तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जिसके बाद नालंदा जिला रालोसपा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटा ते हुए कंगना राणावत के खिलाफ बिहारशरीफ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर कराया है। दर्ज परिवाद में उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता एक देश के सम्मानित नेता हैं और उनके ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखना यह बड़े ही शर्म की बात है।

सोनू कुशवाहा ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आजाद कश्मीर कहा इतना ही नही पार्टी के अन्य नेताओं को अर्बन नक्सल, खालीस्तानी जिहादी लिबरल कह कर संबोधित किया। उन्होंने इस मामले में न्यायालय से कंगना राणावत समेत चार लोगो के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा की हमारे नेता और कार्यकर्ता को शोशल मिडिया के ऊपर देश द्रोही करार दिया है जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।

Share This Article