पटनासिटी में बम धमाका, 5 घायल, 1 की हालत गंभीर, धमाके से इलाके में अफरा-तफरी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक पटना सिटी नें अपराधियों ने भीड़ पर बम फेंका है। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद खाजेकलां के बरगद खां अखाड़ा में चारों तरफ हड़कंप मच गया। वहीं घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आपसी समझौते के लिए दोनों पक्ष से लोग इकट्ठा हुए थे। तभी कुछ लोगों ने गोलीबारी और बमबाजी शुरू कर दी। वहीं घायल लोगों को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से लोगों के बीच दहशत फैल गया है।

Share This Article