छेड़खानी पड़ी महंगी , युवतियों ने चप्पल से की सरेआम पिटाई

Patna Desk

खगड़िया में एक पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया। नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी के विरोध में गांव वालों ने पंचायत लगाया। पंचायत ने आरोपी के परिवारवालों से जुर्माना वसूला। फिर ग्रामीणों ने पीड़ित लड़कियों से युवक की खूब चप्पल से धुनाई भी कराया है।
वही इस पंचायत में प्रमोद कुमार पैक्स अध्य्क्ष ,महेंद्र सिंह सरपंच ,और पूर्व सरपंच ने यह तुगलक फरमान हुवा ।

ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना महेशखूंट थाना इलाके के गोछारी मक्कू टोला की है
महेशखूंट थाना थानाध्यक्ष ने बताया की उन्हें इस की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।

खबरों के बारे में बताया जाता है कि खटहा कंटोली टोला का रहने वाला सूरज कुमार और राजू कुमार ने एक बहियार में घास काट रही दो नावालिग लड़की के साथ छेड़खानी कर दिया।जिसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से कर दी।

Share This Article