BPSC 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का कल जारी होगा एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in से कैंडिडेट्स कर सकते डाउनलोड

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कल एडमिट कार्ड जारी होगा। बता दें कि इसकी प्रारंभिक परीक्षा 8 मई को होनी है। इसे लेकर बिहार में कुल दस हजार 83 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा, 2022 राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 08 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाली है। इसके लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2022 को bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे।

अभ्यर्थी सोमवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकरी के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अधिसूचना बीपीएससी 67 वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड की लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना विवरण जैसे पंजीकरण, जन्म तिथि, कैप्चा और अन्य विवरण दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के प्रिंटआउट निकाल लें
Share This Article