भोजपुर में बेखौफ अपराधी, दुर्गा पूजा का मेला घूमने आए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या !

Muskan Gupta

आरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भोजपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। एक हत्या की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। पवना बाजार में शुक्रवार की रात दुर्गा पूजा का मेला घूमने आए 18 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार का है। जानकारी के मुताबिक, छात्र मेला घूमने आया था। इसी दौरान बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान बड़गांव निवासी कुंदन सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि भोजपुर में लगातार हो रही गोलीबारी और ,

हत्या की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामकुमार सिंह की हत्या के बाद अब पवना बाजार में एक और युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस वारदात के बाद पुलिस की कार्रवाई और हत्या के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article