Breaking- हथियारबंद अपराधियों ने निजी स्कूल के शिक्षक को मारी गोली, मचा हड़कंप

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- आरा भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित डाकघर के समीप रविवार की दोपहर हथियारबंद बदमाश ने बाइक सवार एक प्राइवेट शिक्षक को गोली मार दी। जख्मी शिक्षक को गोली बाएं हाथ में बाहं पर लगी है जो आरपार हो गई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

 

जिसके बाद बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए डीएम कोठी रोड स्थित इमरजेंसी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर वार्ड नंबर 13 निवासी पिंटू सिंह का 23 वर्ष से पुत्र लवकुश कुमार सिंह है। वह पेशे से प्राइवेट शिक्षक है एवं गांव में ही वह कोचिंग चलाता है। इधर लवकुश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव के ही एक युवक द्वारा उसे बाइक से धक्का मार दिया था।

 

उसके बाद उक्त युवक उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद उसने उक्त युवक को दो तमाचे मार दिया था। हालांकि उस दिन बाद खत्म हो गई थी। रविवार की दोपहर जब वह अपने भाई के साथ बधार से बाइक पर पीछे बैठकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान उक्त युवक अपने दो साथियों के साथ वहां आया और पीछे से उसे गोली मार दी।

 

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए डीएम कोठी रोड स्थित इमरजेंसी हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी जख्मी प्राइवेट शिक्षक लवकुश कुमार सिंह ने गांव के ही छोटू सिंह पर गोली मारने एवं बिट्टू एवं बंटी को उसके साथ देने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने बताया कि दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद ही उसने स्थानीय थाना में उसके खिलाफ सनहा भी दर्ज कराया था। लेकिन सनहा देने के बाद पुलिस अभी कार्रवाई करने के बारे में सोच रही थी। तभी उक्त युवक नहीं इस घटना को अंजाम दे दिया। जबकि दूसरी ओर इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ बांह पर लगी है जो आरपार हो गई थी।

 

गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था। उसके डायमज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है और ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। हालांकि मरीज की स्थिति अभी बिल्कुल स्टेबल है और उसे अभी 72 घंटो तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Share This Article