बिहार: स्टेज पर शराब के नशे में लड़खड़ाया दूल्हा राजा, दुल्हन ने झट से तोड़ दी शादी, विवाह समारोह में हो गया जमकर हंगामा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में शराबबंदी क़ानून लागू है। जिसके कारण नेपाल से आए एक दूल्हे राजा ती बैड बज गई। शादी में शराब पीकर दूल्हेराजा के आने से बारातियों का नाक कट गया। वरमाला के वक्त जब स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हेराजा को शराब पीकर लड़खड़ाते हुए देखा। तो शादी से इंकार कर दिया और फिर सारे बाराती बिन दुल्हन लिए ही बेरंग लौट गए। जिससे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बन गया।

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के झिटकोहिया गाँव में नेपाल से बारात आई हुई थी और दूल्हे का दरवाजा भी लगाया गया था। उसके बाद की हर एक रस्म निभाने की तैयारियां भी हो चुकी थी। लेक़िन दुल्हन ने अपने दूल्हे को अपनी आंखों से शराब पीकर लड़खड़ाते हुए देखा तो शादी से इंकार कर दिया और जिसके बाद सारे बाराती को बेरंग लौटना पड़ा।

दूल्हे की शराब पीने की बात तब खुली जब जयमाला के समय स्टेज पर शराब के नशे में दूल्हे को पाया गया। उसी समय सज-धज कर तैयार दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और फिर महफिल में ही बाराती व शराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी भी हो गए। मामला बासोपट्टी प्रखंड के झिटकोहिया मुशहरी का है।

जहां नेपाल के भराड़िया गांव से बारात आई थी। करीब 100 की संख्या में गाड़ी से बरात कटैया मुसहरी पहुंची। जहां बारात का स्वागत किया गया। दरवाजा लगाया गया एवं दूल्हा-दुल्हन के साथ जयमाला का रस्म होने लगा। जहां लड़के को शराब के नशे में पाकर दुल्हन स्टेज पर ही शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद हो हंगामा के साथ जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से मारपीट होते देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बराती के साथ दूल्हा भी भाग खड़े हुए।

लड़की के शादी करने से इंकार करने पर दूल्हा भी बिना शादी किए बेरंग वापस नेपाल के लिए लौट गए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल से आई करीब 100 की संख्या में बारात में दूल्हा व दूल्हा के पिता सहित सभी बाराती शराब के नशे में थे। शराब के नशे में होने के कारण लड़की ने शादी करने से इंकार कर देने पर वह हंगामा शुरू हो गया। जो मारपीट में बदल गई।

नेपाल के धनुषा के भड़रिया गांव के दूल्हा राजू सादा का शादी कटैया मुशहरी निवासी बुझाउन सादा की लड़की काजल कुमारी के साथ तय हुई थी। तय होने के बाद 2 मई की पूरे ताम-झाम के साथ बारात भी आई। शराब ने शादी के तय रिश्ते में एक बार भी बाधा बन गई। दूल्हे के शराब के नशे में रहने के कारण दुल्हन की शादी करने से साफ इनकार कर दिया। काजल कुमारी की यह शादी से इंकार करना एक कायम  मिसाल किया है। वहीं कटैया पंचायत के मुखिया पति संजय महतो ने काजल कुमारी की शादी से इंकार करने को लेकर एक मिसाल कायम किया है। लड़की की हिम्मत की जितनी तारीफ किया जाय वह बहुत कम ही होगा। साथ ही संजय महतो ने काजल कुमारी की इस हौसले को सलाम किया जाता है।

मधुबनी से आलोक कुमार की रिपोर्ट

Share This Article