News PR Live
आवाज जनता की

सज संवर कर बैठी दुल्हन करती रही इंतजार, इधर दूल्हा साइकिल से बारात लेकर निकला, हो गया रफ्फू चक्कर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। शादी के दिन लड़कियां सज संवर कर बारात आने का इंतजार करती रहती हैं। दूल्हे राजा कब आएंगे और उनको डोली में बैठा कर ले जाएंगे। ऐसे ही यूपी की एक दुल्हन भी अपने दूल्हे राजा का शादी के जोड़े में सज संवर कर इंतजार कर रही थी। घर में सभी लोग बारात का स्वागत करने की तैयारी कर रहे थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

दूल्हे राजा भी अपनी दुल्हन को लेने साइकिल से निकल पड़े। लेकिन वह दुल्हन को लेने पहुंचने के बजाय फरार हो गए। बता दें कि यूपी के चौखटा निवासी अंगने लाल के बेटे रविकांत की बारात चंदौवा के रहने वाले कामता प्रसाद के घर जानी थी। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि शादी में हर एक मांग को पूरा किया गया था। इसके बावजूद लड़का शादी से पहले गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने के बाद परिजनों में सन्नाटा पसर गया।

जानकारी के मुताबिक बारात निकलने से पहले दूल्हा साइकिल लेकर घर से निकला था लेकिन वह लौट कर नहीं आया। वहीं दूल्हे के अचानक गायब होने के बाद वर और वधू दोनों पक्ष की तरफ से गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। दूल्हे के घर से लापता होने से परिजनों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूल्हे की खोज की जा रही।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.