बीएएसएफ जवान की पत्नी संग प्रेमी ने कर दिया गंदा काम, लव के बाद किया ठगी और धोखा, अब पुलिस ने गया में प्रेमी का घर किया जब्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ उसके प्रेमी ने कांड कर दिया था। जिसे लेकर पत्नी पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने गई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपित प्रेमी के घर की जब्‍ती-कुर्की की है। बता दें कि पत्नी ने पिछले साल ही प्रेमी पर लव, सेक्स और धोखा के साथ साथ ठगी करने का भी आरोप लगाया था। जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। जिसके बाद मामले की पेशी कोर्ट में चल रही थी।

इसी बीच कुछ समय पहले ही पीड़ित पत्नी ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं अब इस मामले में महिला थाना ने कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस ने आरोपित के घर की कुर्की-जब्‍ती की। पत्नी ने प्रेमी पर प्रेम जाल में फंसा कर यौन शोषण करने और पैसे व जेवरात की ठगी का आरोप भी लगाया था। पिछले वर्ष हुई घटना की प्राथमिकी के बाद से आरोपित फरार चल रहा है।

दरअसल महिला के मुताबिक उसके पति के दोस्त के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए थे। महिला ने आरोप लगाया था कि पति का दोस्‍त नीमसर गांव का संजीव कुमार अक्‍सर उनके घर आता था। पति की छुट्टी खत्‍म होने पर वे चले गए। उनकी गैरहाजिरी में संजीव घर आया। जबरन उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसकी तस्‍वीर और वीडियो भी मोबाइल में ले ली। इसके बाद वह ब्‍लैकमेलिंग करने लगा। इसके बाद वह मनमानी करता। डर से उसकी बातों में आती गई। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।

महिला ने डर के मारे उने मायके से मिले काफी सारा सोना भी ले लिया और उसे दे दिया। महिला की मानें तो प्रेमी का कहान था कि वह अपने पति को दहर देकर मार दे। प्रेमी ने महिला का मोबाइल फोन और सिम भी अपने पास रख लिया था। जिसे सबूत बनाकर महिला ने केस दर्ज कराया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कुर्की की गई है। क्योंकि प्रेमी काफी समय से फरार चल रहा। बता दें कि पीड़ित पत्नी के पति असम में पोस्टेड हैं।

Share This Article