बिहार: बुद्ध-वैशाख पूर्णिमा को लेकर गंगा घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़, बिहार-झारखंड से पहुंचे लोग करेंगे पूजा-अर्चना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट मे बुद्ध पूर्णिमा एंव वैशाख पुर्णिमा को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी है। जिसमें बिहार झारखंड के कई जिलों से भक्त गंगा स्नान करके बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए आए हैं। ऐसी मान्यता हैं कि बुद्ध भगवान का जन्म एंव विष्णु भवगान आज के दिन नौवें अवतार में आए थे।

गंगा स्नान कर बाबा भोलेनाथ, बुद्ध भगवान, विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पुर्ण होती हैं। इस लिए भक्त अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर पहुंचकर गंगा स्नान करते हुए भोलेनाथ, बुद्ध भगवान विष्णु भगवान कि पूजा करते हैं। वहीं पंडित एंव भक्तों ने बताया कि आज के दिन का विशेष महत्व होने के कारण सपरिवार लोग यहां आते।

मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पुजा अर्चना करने से सुख शांति मिलती है। इस लिए सभी लोग पहुंचे हैं। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन एंव नगर परिषद द्वारा गंगा घाटों मे सुरक्षा व्यवस्था एंव गंगा घाट मे साफ सफाई अभियान के साथ ही नौका की व्यवस्था की गई है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article