News PR Live
आवाज जनता की

दरभंगा से बंगाल जा रही बस को पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जिले के कसबा में फोरलेन हाईवे किनारे खड़ी एक बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह बस दरभंगा से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के मुताबिक यह हादसा पूर्णिया जिले के कसबा थाना इलाके में गढ़बनेली रामसखी पेट्रोल पंप के पास हुआ। देर रात बस को ड्राइवर ने हाईवे के किनारे रोका था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक यात्री की पहचान दरभंगा जिले के फिरोज थाना इलाके में रतवा गांव निवासी तिरेन मंडल के रूप में हुई है। इसके अलावा बस का सह ड्राइवर की भी हादसे में जान चली गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.