यात्रियों से भरी बस पलटने से 15 लोग बुरी तरह घायल, नवादा से बिहार शरीफ जा रही थी बस, ओवरलोडिंग से हादसे की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नवादा से बिहार शरीफ जा रही यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से करीब डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरियक लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी लोगों को वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी लाया गया।

घटना का मुख्य कारण बस का तेज गति होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस नवादा से बिहार शरीफ से यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस गिरियक थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद से चारों ओर चीख पुकार मच गई।

राहगीरों और पुलिस की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को एक-एक करके निकाला गया। गिरियक थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज पावापुरी अस्पताल में चल रहा है।सभी यात्री खतरे से बाहर है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article