News PR Live
आवाज जनता की

केंद्रीय मंत्री RCP Singh का रोड शो अरवल से छपरा की ओर रवाना, पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, पंकज रंजन,चंदन सिंह और डॉ रजनीशकांत काफिले में शामिल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। केंद्रीय इस्‍पात मंत्री और जदयू के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह का सैकड़ों गाड़ियों से भरा काफिला अरवल से सहार होते हुए आरा और फिर छपरा की ओर रवाना हो गया।

बता दें कि इस काफिले में उनके साथ पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, समाज सेवी पंकज रंजन, चंदन कुमार सिंह और डॉ रजनीशकांत भी शामिल रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

अरवल में आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत हुआ। इन लोगों ने आरसीपी सिंह को अरवल में रिसीव किया और पूरा काफिला छपरा की ओर रवाना हो गए।

बिहार में आरसीपी सिंह का आगमन पिछले हफ्ते हुआ था। आरसीपी सिंह पिछले हफ्ते से ही बिहार दौरे पर हैं। उनके पटना आगमन पर एयरपोर्ट पर जदयू के सभी कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया था। पटना के बेली रोड पर आरसीपी सिंह के रोड शो में हाथी-घोड़े और बैलगाड़ी भी मौजूद रहे थे। गाड़ियों का काफिला कई किलोमीटर तक दिखा।

रोड शो एयरपोर्ट से निकल कर बेली रोड से गुजरा और कई जगह उनका स्वागत किया गया। उस रोड शो में जदयू की विधायक और मंत्री शीला मंडल भी मौजूद रहे थे। आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.