NEWS PR डेस्क: पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने संजीव हंस समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान, जब संजीव हंस तत्कालीन केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री के सचिव पद पर तैनात थे, उसी समय उन पर करीब एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने भी आरोपों को सही पाए जाने की पुष्टि की थी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक अन्य आपराधिक मामले में उन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अब सीबीआई की इस नई कार्रवाई के बाद उनकी कानूनी चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।
फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।