सम्राट चौधरी के CM बनते ही बिहार में जश्न, मनेर के लड्डुओं से मिठास का संदेश

Welcoming the new leadership with the sweetness of laddus

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की सियासत में एक नया अध्याय शुरू होते ही जश्न का माहौल पूरे राज्य में नजर आने लगा है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राजधानी पटना से लेकर आसपास के इलाकों तक उत्साह चरम पर है। पटना से सटे मनेर शरीफ में इस मौके पर खास रौनक देखने को मिल रही है। सूफी संतों की इस पावन धरती पर जश्न का अंदाज भी बेहद खास है—यहां विश्व प्रसिद्ध मनेर के लड्डू के साथ खुशियां बांटी जा रही हैं।

विशेष तौर पर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास भी भेजा जाएगा

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनने की ऐतिहासिक खुशी में मनेर नगर परिषद अध्यक्ष विंध्याधर विनोद के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। मनेर की गलियों में इन दिनों लड्डुओं की मिठास और खुशबू साफ महसूस की जा सकती है।नगर परिषद द्वारा कई क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें न सिर्फ स्थानीय स्तर पर वितरित किया जाएगा, बल्कि विशेष तौर पर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास भी भेजा जाएगा। शाम तक लड्डुओं की खेप राजधानी के लिए रवाना होने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि मनेर का लड्डू पूरे देश में अपनी शुद्धता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए इससे बेहतर कोई और उपहार नहीं हो सकता।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसे पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। मखदूम साहब की इस पावन धरती पर लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं और इस नए नेतृत्व से विकास की उम्मीद जता रहे हैं।भाजपा समर्थकों का मानना है कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए नई दिशा और नई ऊर्जा का संकेत है। मनेर के लड्डुओं के जरिए यह खुशी न सिर्फ पूरे बिहार में, बल्कि राज्य की सीमाओं के पार भी फैलाने की तैयारी है।आज मनेर के हर चौराहे और हर घर में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पावन भूमि से निकली मिठास और आशीर्वाद पूरे बिहार को एकजुट करने का काम करेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article