News PR Live
आवाज जनता की

अंधविश्वास में मर्डर : शख्स की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या

- Sponsored -

- Sponsored -

जादू-टोना के आरोप में शख्स की हत्या : झारखंड में अंधविश्वास ने फिर एक शख्स की जान ले ली । घटना चाईबासा की है। यहां 4 लोगों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को उसके घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छुपा दिया। गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में बसे भनगांव की है। यह इलाका किरीबुरू थाना अंतर्गत आता है।


गांव के ही 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी : किरीबुरू थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान भनगांव के नायक टोला निवासी 55 वर्षीय बुधराम के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में उसी के गांव के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी 2 साल पहले से ही शख्स की हत्या करने के फिराक में थे। आरोपितों का कहना है कि बुधराम को जादू-टोना आता है। वो उनके परिवार के लोगों को मार कर खा जा रहा है। अगर इसको नहीं मारेंगे तो ये बाकी लोगो को भी खा जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

घर में घुसकर बदमाशों ने की हत्या : बताया जा रहा है कि शाम में दुर्गा समद अकेले ही बुधराम के घर गया था। वहां कुछ-कुछ बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। थोड़ी देर में दोनों आपस में झगड़ने लगे। उसी समय पहले से योजना बनाकर बैठे सुकराम, सुखराम और जाता भी वहां पहुंच गये। इसके बाद चारों ने मिलकर बुधराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस क्रम में लकड़ी का बोटा से बुधराम को पीटने लगे और बड़ा बोटा से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। रात में शव को घर के ही बगल में छोड़कर चारों चले गये। इसके बाद सुबह-सुबह चारों ने घटनास्थल पहुंचकर बुधराम के मृत शरीर को उठाकर घर से कुछ दूर झाड़ी में फेक दिया। भनगांव में हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलने पर किरीबुरू पुलिस शुक्रवार की सुबह गांव पहुंची और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.