पटना: ट्रेन में महिला नेत्री से लूटपाट, वैक्यूम काटकर बदमाशों ने रोका ट्रेन, गले से चेन झपट कर चलते बने

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में एक महिला नेत्री के साथ ट्रेन में लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना मोकामा के मोर स्टेशन पर हुई। जहां वैक्यूम काटकर बदमाश ने ट्रेन में सवार महिला नेत्री की सोने की चेट लूट ली और उतर कर चलते बने। पीड़ित बाल श्रमिक आयोग की पूर्व उपाअध्यक्ष अनीता सिन्हा है। वतर्मान में वह महिला ब्रेगिड की अध्यक्ष है।

जानकारी के मुताबिक महिला पटना से देहरादून उपासना एक्सप्रेस में बैठी थी। वह एसी 2 में थी। रात के साढ़े 10 बजे के आसपास गाड़ी जब मोकामा के मोर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तभी अपराधियों ने वैक्यूम काट कर ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद बदमाशों ने सीधा उनके गले पर झपट्टा मारते हुए सोने की चेन छीन ली। इस दौरान महिला के गले में भी चोटें आई है।

महिला ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस एसपी को दी। रेल एसपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शिकायत के लिए स्टेशन पर उतरने को कहा। लेकिन पीड़िता सामान के साथ थीं, लिहाजा वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। घटना की शिकायत वह अब जसीडीह स्टेशन पर करेंगी। महिला ने बताया कि बदमाश ने फूल बाजू की शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। पीठ पर एक बैग भी टांग रखा था। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। वारदात ट्रेन चलने के क्रम में हुई।

Share This Article