बिहार: बेटी के साथ मनचले कर रहे थे छेड़खानी, मां ने किया विरोध, युवकों ने कर दी महिला की जमकर पिटाई, वीडियो VIRAL

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। छपरा में छेड़खानी के विरोध में एक महिला की जमकर पिटाई की जा रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। बता दें कि करीब आधा दर्जन लोग महिला को पेड़ में सटाकर बेरहमी से पीट रहे। घटना बनियापुर थाना के धनगढ़ा गावं का है। बताया जा रहा कि मनचले महिला की बेटी से छेड़खानी कर रहे थे। जिसके विरोध में महिला आई तो उसकी पिटाई कर दी गई।

पीड़ित महिला का पहचान बनियापुर के धनगढ़ा निवासी चंपा देवी पति जय राम साह के रूप में हुई है। आधा दर्जन की संख्या में आये मनचले महिला और उसकी पुत्री के साथ जमकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान पीड़ित महिला के पुत्री द्वारा वीडियो बना लिया गया। वीडियो बनता देख युवक वहां से भाग निकले।

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उसमें साफ दिख रहा कि आधा दर्जन युवक महिला पर बुरी तरह से टूट पड़े हैं और लात घूसों और डंडे की बौछार कर रहे। बताया जा रहा कि घर के लोग कामकाज के लिए बाहर निकल गए थे। जिसके बाद घर में अकेली महिला और लड़की को देख युवकों ने छेड़खानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। मामले की जानकारी पर पुलिस कार्रवाई कर रही। दोषियों क पकड़ कर देगी सजा।

Share This Article