दिल्ली में छठ को लेकर नहाय खाय पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, यमुना के जहरीले झाग के बीच किया स्नान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। छठ पूजा के पहले दिन दिल्ली के यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान किया।  बता दें कि आज नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। महापर्व छठ पूजा देश के हर कोने में बिहारियों द्वारा मनाई जाती है।

वहीं दिल्ली में प्रदुषण का स्तर बढ़ने के कारण यमुना नदी का पानी और भी ज्यादा दुषित हो गया है। यमुना नदी में  नहाय खाय कर रही श्रद्धालु महिलाओं का कहना है कि “यहां पानी बहुत गंदा है लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है इसलिए हम नहाने आए हैं” ।

आज छठ की शुरुआत के साथ ही देश भर में छठ की धूम शुरू हो गई। कल खरना है जिसके बाद 10 और 11 को सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाएगा।

Share This Article