चिराग पासवान की दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 16 मार्च 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। यह आयोजन पटना स्थित शहीद पीर अली मार्ग पर लोजपा पार्टी कार्यालय में किया गया, जहां बड़ी संख्या में रोजेदारों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत करते हुए चिराग पासवान ने उन्हें साफा भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ की।

इफ्तार कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

दावत-ए-इफ्तार के इस आयोजन में सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

Share This Article