अमर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, कहा..

PR Desk
By PR Desk

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया।

वहीं राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें आपको कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वह एक प्रख्यात राजनेता और समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें आपको कि आज शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आखिरी सांसे ली हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।

Share This Article