पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान,जीविका दीदियों को किया संबोधित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। समाज सुधार यात्रा के 11वें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्णिया प्रमंडल से आई जीविका दीदी को सुना और संबोधित किया। समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलित कर की गई। इस यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, बिहार सरकार के गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार एवं कला संस्कृति मंत्री आलोक झा सहित मद्य निषेध मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, गृह विभाग के सचिव चेतन्य प्रसाद, पूर्णिया एवं अररिया जिले के सचिव बृजेश मल्होत्रा शामिल हुए। साथ ही पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त राहुल रंजन महिवाल, प्रमंडलीय पुलिस महानिरक्षक सुरेश चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जहां प्रमंडल से आई जीविका दीदी ने अपने संबोधन से सरकार और मुख्यमंत्री की तारीफ की तो मुख्यमंत्री ने भी जीविका दीदी के कार्य को सराहा।

पूर्णिया से पारस सोना की रिपोर्ट

Share This Article