बिहार: चिराग का अंगूठी गुम होना बनी पहेली, लोजपा के दोनों गुट आमने सामने, अब ये कर रहे चिराग का सपोर्ट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। चिराग पासवान का अंगूठी गुम हो जाना और फिर एक व्यक्ति को मिल जाना, इस मामले ने पारस और चिराग गुट में तूल पकड़ा है। जहां बीते दिनों RLJP पारस गुट के नेता ने चिराग पासवान को अंगूठी वाले मुद्दों को लेकर खूब सुनाया, वहीं अब LJP रामविलास गुट के IT सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह राणु चिराग का बचाव करते हुए नजर आए।

दरअसल मुजफ्फरपुर अपने निजी आवास पर LJP (रामविलास) पार्टी के IT सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह राणु ने कहा कि लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी कह सकते हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के लोकप्रियता से ये लोग घबरा गए हैं।

क्योंकि जिस मेले में बच्चा गुम हो जाये तो न मिले ऐसे में चिराग पासवान का अंगूठी मिलना बड़ा बात है। वहीं तेजप्रताप के पार्टी छोड़ने वाली बात पर कहा कि उनका अपना परिवारिक मामला है, इसपर कुछ बोलना सही नही होगा।

मुजफ्फरपुर से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article