पटना में सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 का विमोचन, अधिकारियों की सेवा विवरण एक जगह उपलब्ध

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना में सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 का औपचारिक विमोचन किया गया। पुराना सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर, वित्त सचिव रचना पाटिल, उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन और विशेष सचिव गीता सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुस्तिका का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने बताया कि यह सिविल लिस्ट पुस्तिका भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS), बिहार सचिवालय सेवा तथा बिहार सचिवालय आशुलिपिकीय सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। पुस्तिका में अधिकारियों के फोटो के साथ उनके सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल किए गए हैं, जो प्रशासनिक कार्यों में काफी सहायक साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संकलित जानकारी से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। साथ ही, विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों के समन्वय और प्रशासनिक निर्णय लेने में भी सुविधा होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव ने पुस्तिका के प्रकाशन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर अपर सचिव रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव जगदीश कुमार, जेएडी संजय कुमार और डीपीआरओ तपिश सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article