जान को खतरे का दावा, तेज प्रताप बोले- मेरी हत्या का प्रयास हो सकता है

हत्या की आशंका से चिंतित तेज प्रताप, सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेंगे

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि कुछ लोग उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनकी हत्या की साजिश भी रच रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में आकाश यादव, मनोज यादव, तारा देवी, अनुष्का यादव, मंजीत यादव, विशाल यादव, अभिषेक कुमार सिंह और शुभम कुमार को नामजद किया है। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम का मुख्य साजिशकर्ता मंजीत यादव है, जो लंबे समय से उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन्हीं लोगों की वजह से उन्हें परिवार से अलग-थलग करने की कोशिश की गई।
सरकारी आवास में जबरन प्रवेश करने का प्रयास
शुक्रवार रात मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चार संदिग्ध लोगों ने उनके सरकारी आवास में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। उनके अनुसार, स्टाफ ने जब उन्हें रोकने और पकड़ने की कोशिश की तो वे मौके से फरार हो गए। तेज प्रताप ने आशंका जताई कि यह महज डराने-धमकाने की घटना नहीं, बल्कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है।
मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता
उन्होंने कहा, “मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। मुझे आशंका है कि मेरे खिलाफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। मेरी हत्या का प्रयास किया जा सकता है। इसी वजह से मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।” इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav का भी जिक्र किया। तेज प्रताप ने कहा कि कठिन समय में परिवार को साथ खड़ा होना चाहिए और संकट की घड़ी में एक भाई का दूसरे भाई के साथ होना जरूरी है।
मुझे लंबी राजनीति करनी है।
तेज प्रताप यादव ने बताया कि वह जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे लंबी राजनीति करनी है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं और सरकार से उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग करूंगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि हाल ही में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तेज प्रताप यादव ने अनुष्का की बेटी उज्जैनी से मिलने के लिए जबरन उनके घर में प्रवेश करने की कोशिश की थी। इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article