मोतिहारी को समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश ने दिए कई तोहफे, जीविका दीदियों का काम देख हुए खुश

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी बहुप्रचारित ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में पूर्वी चंपारण पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और नई परियोजनाओं के माध्यम से चंपारण के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे। प्रशासनिक निरीक्षण के साथ-साथ यह यात्रा धार्मिक आस्था से भी जुड़ी हुई है, इसलिए इसे कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन रहा, जिसके तहत वे मोतिहारी पहुंचे नितीश कुमार । इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से जीविका दीदियों के स्टॉल ने उनका ध्यान खींचा, जिनके कार्यों की उन्होंने खुलकर सराहना की। समृद्धि यात्रा के तहत मोतिहारी को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों से कहा जाएगा कि वे जनता को विकास कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार जिलों में जा रहे हैं और केंद्र सरकार से मिल रही सहायता के बारे में भी लोगों को अवगत करा रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि अधिकारी जब भी क्षेत्र में जाएं, तो विकास योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी आम लोगों तक जरूर पहुंचाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार के विकास के साथ-साथ सभी का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि सब लोग आगे आएं और साथ मिलकर काम करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘7 निश्चय–3’ को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार का पूरा फोकस इसी कार्यक्रम पर रहेगा। उन्होंने कहा कि 7 निश्चय के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जाएगी, लोगों को सम्मानजनक जीवन मिलेगा और रोजमर्रा की सुविधाओं को और सरल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से बिहार तेजी से प्रगति करेगा और जल्द ही विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article