मुख्यमंत्री नीतीश के बेमिसाल 15 साल: नालंदा में सभा का आयोजन, शिक्षा मंत्री बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक काल अतुलनीय

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 सालों के समर्पित जनसेवा की शानदार उपलब्धि पर समदर्शी नेतृत्व और समावेशी कार्यक्रम का आयोजन पूरे बिहार में किया जा रहा। इस दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री के 15 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया।

उन्होंने कहा कि आज पूरे बिहार की जनता इस बात को देख और समाज रही है। बीता हुआ 15 साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक काल है जो वाकई अतुलनीय रहा है। जिसकी तुलना पीछे के किसी भी राजनीतिक शासनकल से नहीं किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया।

उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ लिया था और उसी को देखने के लिए कि उस समय का बिहार स्थिति क्या था और आज का बिहार क्या है। दोनों में क्या फर्क आया है। इसी को समझने के लिए बिहार के सभी जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article