कुशेश्वरस्थान में मुख्यमंत्री का जनसंबोधन, कहा- जल्द मिलेगा बाढ़ से निजात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाका धबॉलिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। चारो तरफ बाढ़ के पानी के बीच एक छोटे से जगहों पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉटर उतरा। नीतीश कुमार अपने चुनावी सभा की शुरुआत में ही अपने  विधायक शशि भूषण हजारी और उनकी पत्नी की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। वही स्व शशि भूषण हजारी के बेटे अमन भूषण हजारी को अपना कीमती वोट देकर विजय बनाने की अपील की।

आने वाले वर्ष में बाढ़ से क्षति होगी कम

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुशेश्वरस्थान को बाढ़ प्रभावित इलाका मानते हुए कहा कि यहाँ छह से आठ महीने पानी लगा रहता है। कई बार इस इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया और सड़क मार्ग से भी यात्रा कर स्थिति को खुद अपनी आँखों से देखा है। वही उन्होंने चुनाव आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए कोई नई घोषणा नही करने का हवाला देते हुए बस इतना कहा कि बहुत काम यहाँ वे करने जा रहे है और अगर आगे मौका मिला तो बहुत कुछ इलाके के लिए करूंगा ओर आने वाले वर्ष में बाढ़ से कम क्षति होगी।

जनता ने जब से मौका दिया तब से कर रहे है सेवा

उन्होंने बिना नाम लिए राजद सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए लालू राबड़ी राज को जमकर कोषते हुए कहा कि जब काम करने का मौका मिला तब सभी परिवार को आगे बढ़ाने के साथ ही कमाई करने में लगे थे। अब वही लोग वोट मांगने आते हैं। उन्होंने अपने शासन काल की चर्चा करते हुए कहा कि बाढ़ के समय जब लोगो को राहत में एक कुंटल अनाज दिया गया। तो दरभंगा के लोगों ने उन्हें कुंटलिया बाबा नाम रख दिये।

मेरी इक्छा थी दरभंगा में बने एम्स

नीतीश कुमार ने अपने शासन काल मे बिहार के विकास का जिक्र करते हुए वर्तमान के केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार मिलकर खूब बढ़िया काम कर रही है। उन्होंने विकास की उपलब्धि की गिनती कराते हुए कहा कि दरभंगा में हवाई अड्डा की शुरुआत और बिहार में पटना के बाद दूसरा एम्स दरभंगा को देने का काम किया जिसमें केंद्र से भी मदद मिली।

जनसंख्या नियंत्रण को शिक्षा बेहद जरूरी

इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल में किये गए सरकार जे कामों को बड़ी उपलब्धि बताई। साथ ही बिहार में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए एक बार फिर बताया कि जनसंख्या नियंत्रण किसी कानून से नहीं किया जा सकता। बल्कि इसके लिए महिला को साक्षर होना बेहद जरूरी है। इसके लिए एक सर्वे का आंकड़ा भी प्रस्तुत करते हुए बताया कि इंटर पास महिला का प्रजनन दर सबसे कम है। इसलिए महिला महिला को इंटर तक कि शिक्षा तक उनकी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

Share This Article