बड़ी खबर: राजद की इफ्तार पार्टी में पहुंचे मुख्यमंत्री, BJP के लिए बड़ा इशारा, पांच साल बाद राबड़ी आवास आए नीतीश कुमार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना से बड़ी खबर आ रही। जहां आज लंबे समय के बाद लालू यादव के घर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। बता दें कि राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश ने शिरकत की है। यह पार्टी कोरोना के चलते बीते दो साल से नहीं हुई थी। वहीं पांच साल बाद मुख्यमंत्री लालू यादव के घर पहुंचे।

आज तेजस्वी यादव ने आवास पर इफ्तार पार्टी रखी है। जिसमें कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत दी है। राजद के सारे विधायक नेता पार्टी में पहुंचे हैं। भाई वीरेंद्र और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी पार्टी भी मौजूद हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी मां राबड़ी देवी की तरफ से नीतीश कुमार को भी इफ्तार पार्टी के लिए न्योता भेजा गया था। जिसे स्वीकार किया है।

कयास लगा जा रहा कि राजद के साथ मिलकर जदयू बिहार से भाजपा री छुट्टी कर सकती। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टी आमने सामने हैं। हालांकि इसे बीजेपी पर मुख्यमंत्री नीतीश का प्रेशर पॉलिटिक्स भी बताया जा रहा। वहीं आज राजद प्रमुख लालू यादव को भी रांची हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जिसे लेकर पार्टी में चार चांद लग गया है। ऊपर से मुख्यमंत्री का आगमन भी बीजेपी के लिए कई इशारा दे रहा।

Share This Article