भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं० जवाहरलाल नेहरू की जयंती, पटना में राजकीय समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पं० जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। जिसे पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल फागू चौहान समेत कई अन्य नेता लोग मौजूद रहे।

14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता। क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार  के रूप में मनाया जाता है।

Share This Article