बाढ़ ग्रस्त दौरे से लौटे सीएम नीतीश ने कहा हमने बाढ़ प्रभावित 5 जिलों का दौरा किया

Patna Desk

NEWSPR /DESKबाढ़ ग्रस्त दौरे से लौटे सीएम कहा हमने बाढ़ प्रभावित 5 जिलों का दौरा किया

 

 

बाढ़ ग्रस्त दौरे से लौटे सीएम कहा हमने बाढ़ प्रभावित 5 जिलों का दौरा किया है, कल तीन और जिलों का दौरा किया है। आज चंपारण और तिरहुत का दौरा किया, कल मिथिलांचल में जाएंगे। इस बार बहुत पहले बाढ़ आयी है। निरीक्षण करने के बाद हम पीड़ितों की मदद के लिए जो होगा, वो करेंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। हमने कुछ महीने पहले आरसीपी सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी थी। कोई फार्मूला बना है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। आरसीपी सिंह ही इस मामले में बात कर रहे हैं, उन्हीं से पूछ लीजिये। जदयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा, ऐसी कोई सूचना हमको नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी जो कुछ चाहेंगे, वही होगा। हमें जानकारी नहीं है, कब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम अगले सप्ताह सोमवार से शुरू होगा। जो लोग जनता दरबारके आएंगे, उनके जिला से आने की व्यवस्था होगी। कोरोना को देखते हुए नियम बनाने की बात हमने कह दी है।

 

Share This Article