News PR Live
आवाज जनता की

हेमंत सोरेन के भोजपुरी मगही वाले बयान पर बोले मुख्यमंत्री, राजनीतिक मकसद से देते लोग बयान, भाषा को सहरद में बांटने की जरुरत नहीं

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन के झारखंड में भोजपुरी न बोलने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार के लोगों में झारखंड के प्रति असीम प्रेम है। झारखंड के लोगों में भी बिहार के प्रति असीम प्रेम है। तो भाषा को सहरद में बांटने की कोई जरुरत नहीं है।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि बिहार झारखंड एक पिरवार की तरह है और झारखंड बिहार से ही निकला हुआ राज्य है। आज भी बिहार के कई ऐसे परिवार हैं जिनके परिजन झारखंड में रहते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि भाषा को लेकर जिस तरह के विवादित बातें कही गई उसका राजनीतिक मकसद हो सकता है। इसका वास्तविक्ता से कोई लेना देना नहीं है।

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भोजपुरी और मगही भाषा को लेकर विवादित बयान दिया गया था। उनका कहना था कि झारखंड में महिलाओं की इज्जत लूटने के बाद भोजपुरी में अपराधी गाना गाते हैं। इसके अलावा भी उन्होंने झारखंड में भोजपुरी और मगही बोलेने पर आपत्ति जताई थी। जिसे लेकर सियासत गर्मा गई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.