भारत रत्न जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, भवन निर्माण मंत्री समेत अन्य रहे मौजूद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारत के पहले प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहर लाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पटना जंक्शन के सामने गोलम्बर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ शोक सलामी दी गई और मुख्यमंत्री ने एक मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि आज के दिन ही हार्ट अटैक के बाद उनका निधन हो गया था। जनवरी 1964 में जवाहरलाल नेहरू को भुवनेश्वर में दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। वहीं जवाहरलाल नेहरू को 27 मई को सुबह लगभग 06.30 बजे पैरालिटिक अटैक आया और उसके थोड़े ही देर बाद हार्ट अटैक आया। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। इंदिरा गांधी ने फौरन डॉक्टरों को फोन किया। 3 डॉक्टर आए और जवाहरलाल नेहरू का इलाज शुरू किया लेकिन तब तक जवाहरलाल नेहरू का शरीर कोमा में चला गया। वह डॉ के किसी भी इलाज पर रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे। वहीं 2 बजे तक उनके निधन की अधिकारिक घोषणा कर दी गई।

Share This Article