जानकी जीविका समूह से सीएम सुलोचना और उसके पति ने मिलीभगत से लाखों की किया घटोला!

PR Desk
By PR Desk

खगड़ियाः बेलदौर प्रखंड के कुर्बन पंचायत के गैंधारसन एवं मलियाबासा के जीविका समूह से लाखों रूपयों के गबन का आरोप जीविका दीदी ने सीएम सुलोचना देवी एवं उसके पति इन्द्रेव मुखिया पर लगाया है। जीविका दीदी के समूह, जानकी समूह, शांति समूह, चांदनी समूह, आजाद समूह, श्रीकृष्णा समूह, श्रीगणेश समूह से खाद्य सुरक्षा निधि की राशि का गबन का आरोप सीएम सुलोचना देवी पर लगाया है। समूह की बैठक दो सालों के बाद भी नहीं हुई, जब हुई तो जीविका दीदी के महिलाएं जमा किए हुए रुपयों की लेखा जोखा मांगने लगी तो सीएम सुलोचना देवी ग्रुप से निकाल देने की धमकी देने लगा।

विष्णु देव राम चंद्रेश्वरी राम की पत्नी लोन की राशि 32 हजार जमा करने के लिए गई तो जमा पर्ची पर 22 हजार रूपया जमा कर रही थी। जमा पर्ची पर कम रुपये जमा करते देख विष्णु देव राम की पत्नी ने कहा कि 22 हजार रुपये क्यों जमा कर रही हो तो सीएम सुलोचना देवी ने बताया 10 हजार रुपया अपना मेहिनाता ले रहे हैं। इस गोलमाल में उनके पति इंद्रदेव मुखिया भी शामिल थे।

महिलाओं ने कहा कि जब जीविका दीदी के समूह के सदस्य सुशीला देवी, शीला देवी, मुन्नी देवी, बिजली देवी, सविता देवी, नूरो देवी, लता देवी, बबीता देवी, पूनम देवी इनका विरोध किया तो उल्टा जीविका दीदी के सदस्य पर आरोप लगाने लगा। जब इस बात की जानकारी एरिया कोर्डिनेटर देव भास्कर को लगी तो देव भास्कर ने उक्त स्थल पर जाकर सीएम सुलोचना देवी से 2 वर्षों का लेखा-जोखा मांगा तो उसके साथ गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। सीएम सुलोचना देवी के द्वारा देव भास्कर को बदनाम करने की साजिश रचने लगी और उन्हीं पर रुपया गबन करने का आरोप लगाया।

Share This Article