शिक्षक दिवस पर CM का संदेश- ज्ञान, संस्कार और दिशा देने वाले गुरुजनों का करें सम्मान

Rashmi Tiwari

पटना: शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश के महान शिक्षाविद् और भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से प्रदेश और देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है- “भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन एवं शिक्षक दिवस की आप सभी को अनंत-असीम शुभकामनाएँ। आइए, अपने जीवन को ज्ञान, संस्कार और दिशा देने वाले सभी गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान एवं आभार व्यक्त करें।”

सम्राट चौधरी ने लोगों से अपने जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी गुरुजनों के प्रति हमेशा सम्मान और आभार व्यक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्कारों का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है।

Share This Article