बिहार में ठंड का कहर जारी, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : राज्य में ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहा हैं। सुबह और शाम चल रही पछुआ हवाओं के कारण कनकनी लगातार बढ़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के सात जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

कोहरे और धुंध के चलते सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसी बीच धुंध के कारण दरभंगा में एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी पटना में सुबह से धूप निकलने के कारण लोगों को कुछ हद तक राहत मिली, हालांकि ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बनी हुई है। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिख रहा है। कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो जाता है और जैसे धूप की गर्मी खत्म होती है वैसे ही कोहरा अपना रूप ले लेती है जिसके कारण सड़कों पर वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ है

Share This Article