कांग्रेस सदस्यता मेगा अभियान की शुरुआत, पार्टी को बिहार मे मजबूत करने के लिए 25 लाख सदस्यों को जोड़ेगी कांग्रेस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार कांग्रेस ने अपनी पार्टी को और भी मजबूत करने के लिए मेगा सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मेगा सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। सदस्यता मेगा अभियान का विधिवत शुभारंभ करते हुए प्रदेश सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन ने पार्टी के मेगा सदस्यता अभियान के निर्देशों से कांग्रेसजनों को अवगत कराया।

जिसमें बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन बागची ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा को प्रथम सदस्यता की रसीद दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन बागची को कांग्रेस का द्वितीय प्राथमिक सदस्य बनाया। जिसके बाद वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, विधायक विजय शंकर दूबे, इजहारुल हुसैन, राजेश राम, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व विधायक गजानंद शाही, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल और अजय कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडेय की बहु नूतन पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रथम महिला सदस्य के रूप में जया मिश्र ने सदस्यता रसीद प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा से प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने सदस्यता मेगा अभियान में सदस्यता दिलाने के बाद कहा कि इस बार बिहार में पिछले 16 लाख सदस्यों से आगे बढ़कर 25 लाख सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने देश में कांग्रेस की मजबूती को जरूरी बताते हुए कहा कि देश को निर्धारित करना है कि देश के विकास और मजबूती के लिए कांग्रेस से जुड़ना जरूरी है। कांग्रेस पार्टी देश की जरूरत है। सदस्यता मेगा अभियान में मंच संचालन प्रदेश सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन और  धन्यवाद ज्ञापन पटना महानगर अध्यक्ष शशि रंजन ने किया। पटना ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा ने सदस्यता अभियान में नए सदस्यों के जुड़ने के लिए आवश्यक शर्तों को विस्तार से बताया।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश के सभी जिलों में आज से शुरू की गयी, जिसे ब्लॉक से लेकर पंचायत तक सुचारू रूप से 31 मार्च 2022 तक संचालित की जाएगी।

इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन वागची, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी,विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक विजय शंकर दूबे, राजेश कुमार राम, इजहारूल हुसैन, समेत सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

Share This Article